
मीन राशि में गुरु-शुक्र की युति जल्द; 4 राशि वालों पर 'धन वर्षा' होने के प्रबल आसार
ग्रहों के राशि परिवर्तन की तरह ही ग्रहों की युति भी खास मानी जाती है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। जल्द मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति होने जा रही है। देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 27 अप्रैल को शुक्र देव इस राशि में गोचर शुरू करेंगे। 27 अप्रैल से लेकर 23 मई तक मीन राशि में दो शत्रु ग्रहों गुरु-शुक्र की युति बनी रहेगी। जानिए इस युति से किन राशि वालों को जमकर लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि: इस युति से सबसे अधिक लाभ मीन राशि वालों को मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आपका संचार कौशल बढ़ेगा। आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के अनेक मार्ग खुलेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यात्राओं से भी अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि: शुक्र और गुरु की युति आपके लिए भी लाभकारी साबित होगी। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। एक से अधिक माध्यमों से आप धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा धन बनाने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: कर्ज, लोन या धन संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं, तो हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय
Published on:
14 Apr 2022 12:56 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
