
Hanuman Jayanti 2022: कर्ज, लोन या धन संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं, तो हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय
हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2022) हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस खास दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती 16 अप्रैल को पड़ रही है। भक्तजन इस पर्व वाले दिन व्रत रख भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करते हैं। बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए ये दिन खास माना जाता है। यहां आप जानेंगे कि हनुमान जयंती के दिन किन सरल उपाय को करके आप अपनी धन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
अगर कर्ज से हैं परेशान तो करें ये उपाय- यदि आप पर कर्ज और लोन का बोझ हद से ज्यादा बढ़ गया है तो हनुमान जयंती के दिन एक खास उपाय करना है। इसके लिए आप इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। संभव हो तो हनुमान जयंती पर पीले या फिर लाल रंग के वस्त्र पहनें। फिर हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर भगवान बजरंगबली को अर्पित करें और उन्हें गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। साथ ही श्री राम भक्त हनुमान जी को एक पान के पत्ते के ऊपर गुड़ और चना रखकर भोग लगाएं। कहते हैं इस उपाय को करने से धन संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
धन-धान्य में वृद्धि के लिए उपाय- हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर लें। इसके बाद एक बरगद के पेड़ का पत्ता लें और उसे अच्छे से साफ कर लें। फिर उस पत्ते को भगवान हनुमान के सामने रख दें और विधि विधान बजरंगबली की पूजा करें। पूजा के समय उस पत्ते पर केसर से प्रभु श्री राम का नाम लिख दें। पूजा समाप्त करने के बाद इस पत्ते को अपने पर्स में या फिर जिस स्थान पर आप पैसा रखते हैं वहां रख दें। ऐसा करने से धन में तेजी से वृद्धि होने की मान्यता है।
समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए करें ये उपाय- हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद हनुमान मंदिर जाएं। फिर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही भगवान हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: पति को भाग्यवान बनाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की धनी
Updated on:
14 Apr 2022, 11:43 AM IST
Published on:
14 Apr 2022, 11:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.