scriptजानिये अपना शुभ रत्न, जो चमाएगा आपका भाग्य और आपको कॅरियर में दिलाएंगा सफलता | Know your auspicious gem | Patrika News

जानिये अपना शुभ रत्न, जो चमाएगा आपका भाग्य और आपको कॅरियर में दिलाएंगा सफलता

locationभोपालPublished: Dec 01, 2020 12:10:28 pm

नौकरी व कारोबार में सफलता के साथ ही आत्मविश्वास को भी करते हैं मजबूत…

Indian Astrology : Best auspicious gem for you, know how to

Indian Astrology : Best auspicious gem for you, know how to

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का अपना खास महत्व है। रत्नों की ऊर्जा के संबंध में माना जाता है कि ये आपके ग्रहों को प्रभावित करते है। दरअसल कई बार देखने में आता है कि कॅरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई पूरी मेहनत करता है, लेकिन कभी-कभी अनुकूल सफलता नहीं मिलती। वहीं कभी आपने यह भी देखा होगा कि कुछ लोग कम मेहनत करने पर ही अच्छी खासी सफलता मिल जाती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया है। यह रत्न जीवन पर बहुत प्रभाव डालते हैं और कमजोर ग्रह को मजबूत करते हैं।

जानकारों के अनुसार आप जिस किसी क्षेत्र मे हैं, उसमें पूर्ण सफलता प्राप्ति के लिए आपको उस क्षेत्र से संबंधित रत्न धारण करना चाहिए। अर्थात कौन सा रत्न आप पर सूट करेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस दिशा में कॅरियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से प्रोफेशन में करियर बनाने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए…

अगर आप राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। पुखराज को गुरु बृहस्पति का रत्न माना गया है और इसको पहनने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। इससे मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होती है और धर्म-कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ती है।

नौकरी में प्रमोशन व सरकारी विभाग में लाभ के लिए आप माणिक्य धारण करना चाहिए। माणिक्य सूर्य का रत्न है, इसको पहनने से साहस में वृद्धि होती है और सूर्य के समान तेज प्राप्त होता है। अगर आप प्रशासनिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो भी आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं। साथ ही यह रत्न रक्त संबंधित सभी बीमारियों को दूर करता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि अगर आपको शिक्षा विभाग, बैंक, व्यापारी या फिर प्रवचनकर्ता आदि के लिए पन्ना धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही इनकम टैक्स, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि सेक्टर में रुकावट से परेशान हैं तो पन्ना रत्न पहन सकते हैं। पन्ना बुध का रत्न है और इसको पहनने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

अगर आप कला, फिल्म लाइन, मीडिया, गायक, ग्लैमर और मॉडलिंग आदि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो हीरा को धारण करें। हीरा शुक्र का रत्न माना जाता है और शुक्र सुख-सुविधाओं का स्वामी है। हीरा पहनने से सुख व ऐशवर्य में वृद्धि होती है। साथ ही प्रेम व वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।

वकील, जज, प्रशासनिक क्षेत्र में, प्रशासनिक कार्य वालों के लिए मूंगा रत्न सबसे उत्तम माना जाता है। मूंगा मंगल का रत्न है और इसके मंगल के दिन ही धारण करना चाहिए। साथ ही पुलिस या फौज में जाना चाहते हैं या तैयारी कर रहे हैं, उनको मूंगा धारण करना चाहिए। इसको पहने से साहव व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

अगर आपको आकर्षण का केंद्र बनना है तो तंजैनाईट रत्न धारण कर सकते हैं। तंजैनाईट नीलम का उपरत्न है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस रत्न को धारण करते हैं। इससे रत्न के धारण करने से ढैय्या व साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है। हमेशा स्वस्थ व वंश वृद्धि के लिए इस रत्न को पहनना उत्तम माना गया है।

( विशेष नोट : लेकिन यहां इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें। )

आपकी राशि के लिए कौन सा रत्न है सबसे खास, जानिए…

ज्योतिष में जातक की राशि व लग्न को देखते हुए रत्न पहनने व पूजा करने के सुझाव दिए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य तो चमकाता ही है, साथ ही वह अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत करने के अलावा आने वाली समस्याओं को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

1. मेष राशि – मेष लग्न वाले को मूंगा और पुखराज धारण करना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के व्यक्तियों को गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए। मेष के स्वामी ग्रह मंगल हैं।

2. वृषभ राशि – वृषभ लग्न वाले को माणिक या फिर नीलम धारण करना चाहिए। ध्यान रहे दोनों रत्न एक साथ धारण ना करें। वृष राशि का स्‍वामी ग्रह शुक्र होता है। इस राशि के जातक शनिवार के दिन पीपल को दीप दिखाना चाहिए और दूध मिले जल से पीपल को सींचना चाहिए।

3. मिथुन राशि – मिथुन लग्न वाले जातक को हीरा या फिर नीलम धारण करना चाहिए। शनि की महादशा जिस पर चल रही होती है उस व्यक्ति को नीलम धारण करना चाहिए। मिथुन राशि का स्‍वामी ग्रह बुध होता है। नियमित दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

4. कर्क राशि – कर्क लग्न के जातक को मोती, पुखराज या फिर मूंगा धारण करना चाहिए। इनको पहनने से मां लक्ष्‍मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। कर्क राशि के जातकों का स्‍वामी चंद्र होता है। आपके लिए विष्णु सहस्रनाम और विष्णु सतनाम स्तोत्र का पाठ भाग्योदय कारक रहेगा।

5. सिंह राशि – सिंह लग्न के जातकों को मूंगा, माणिक, पुखराज और मोती धारण करना चाहिए। इस रत्‍न को पहनने से व्‍यक्ति के मन की नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होती है। इस राशि के स्‍वामी सूर्य हैं। रविवार का व्रत इस राशि के व्यक्तियों के लिए शुभ रहता है।

6. कन्या राशि – कन्या लग्न के जातकों को पन्ना और हीरा धारण करना चाहिए। यदि गृहस्थ सुख में कमी हो तो माणिक धारण करने से लाभ होता है। इसको पहनने से व्‍यक्ति को बुद्धि आती है और उसके घर में सुख शांति बनी रहती है। कन्‍या राशि के जातकों का स्‍वामी है बुध।

7. तुला राशि – तुला लग्न के जातकों को नीलम, पन्ना और मोती धारण करना चाहिए। इसको धारण करने वाले जातकों को रुपये पैसे की कमी कभी नहीं होती। तुला के जातकों का राशि स्‍वामी शुक्र है। इन्हें अपने भाग्य को बलवान बनाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वा चढ़ाना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि – वृश्चिक लग्न वाले को पुखराज, मोती और माणिक धारण करना चाहिए। इसको पहनने से व्‍यक्ति के आत्‍मबल में बढ़ोतरी होने के साथ उसकी शक्तियों में इजाफा होता है। वृश्चिक राशि के जातकों का स्‍वामी मंगल है। इस राशि के जातक सोमवार को शिवजी की पूजा करें।

9. धनु राशि – धनु लग्न वाले को मूंगा, माणिक या पन्ना धारण करना चाहिए। मूंगा और पन्ना एक साथ धारण नहीं करना चाहिए। धनु राशि का स्‍वामी गुरु होता है और गुरु को पीली वस्‍तुएं प्रिय होती हैं। भाग्य प्रतिकूल होने पर इन्हें नियमित उगते सूर्य को जल देना चाहिए।

10. मकर राशि – मकर राशि वाले को पन्ना, हीरा धारण करना चाहिए। मकर राशि का स्‍वामी शनि हैं। इस राशि का गुण है कि इससे प्रभावित व्यक्ति जहां भी होता हैं शांति और सौहार्द बनाये रखने में योगदान देता है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से भी भाग्य को बल मिलेगा।

11. कुम्भ राशि – कुंभ लग्न वाले जातकों को पन्ना या हीरा धारण करना चाहिए। इसको पहनने से व्‍यक्ति के जीवन से सभी बुरे प्रभाव दूर होते हैं और जीवन में सुख शांति का इजाफा होता है। कुंभ राशि के व्‍यक्तियों का स्‍वामी होते हैं शनि। हर सोमवार और शुक्रवार जरूरतमंदों की मदद करें।

12. मीन राशि – मीन लग्न वालों को पुखराज या मूंगा धारण करना चाहिए। मीन राशि का स्‍वामी होता है गुरु। पुखराज को पहनने के लिए गुरुवार का दिन चुनें। इस रत्‍न को धारण करने से व्‍यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और उसके घर में धन और सम्‍पन्‍नता आती है। नियमित लाल चंदन का तिलक करें यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

राशि अनिुसार रत्न:-

मेष : आपके लिए मूंगा सबसे शुभ रत्न है।
वृषभ : आपके लिए ओपल सबसे शुभ रत्न है।
मिथुन : आपके लिए पन्ना सबसे शुभ रत्न है।
कर्क : आपके लिए मोती सबसे शुभ रत्न है।
सिंह : आपके लिए माणिक्य सबसे शुभ रत्न है।
कन्‍या : आपके लिए पन्ना सबसे शुभ रत्न है।
तुला : आपके लिए ओपल सबसे शुभ रत्न है।
वृश्चिक : आपके लिए मूंगा सबसे शुभ रत्न है।
धनु : आपके लिए पुखराज सबसे शुभ रत्न है।
मकर : आपके लिए नीलम सबसे शुभ रत्न है।
कुंभ : आपके लिए नीलम सबसे शुभ रत्न है।
मीन : आपके लिए पुखराज सबसे शुभ रत्न है।

ऐसे धारण करें ?
ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार कुंडली में उपस्थि‍त ग्रहों की स्थिति के अनुरूप ही रत्‍न धारण करना चाहिए। किसी ज्‍योतिषाचार्य से कुंडली में स्थित ग्रहों के अनुरूप रत्‍न की सटीक जानकारी लेकर विधिपूर्वक धारण करने से ही लाभ होता है। रत्न धारण करने के लिए कुंडली में दशा-महादशा का अध्ययन भी जरूरी होता है। इसे धारण करने के लिए नियम भी हैं जैसे धारण किया गया रत्‍न शरीर से टच होना चाहिए। ध्‍यान रहे किसी भी रत्न को पहनने से पूर्व उसे गंगाजल या पंचामृत छिड़क कर शुद्ध कर लें। इसके पश्‍चात् रत्न को स्थापित करें और घी का दीपक जलाकर उस रत्न के अधिष्ठाता स्‍वामी ग्रह के मंत्र का जाप करें। इस विधि के बाद आप रत्‍न धारण कर सकते हैं। वहीं दिन की जानकारी भी किसी जानकार से लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो