scriptLucky color Astrology 2021 : राशि के आधार पर जानें वर्ष 2021 में कौनसा रंग आपके लिए लकी साबित होगा | Lucky color for 2021: in your zodiac signs | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Lucky color Astrology 2021 : राशि के आधार पर जानें वर्ष 2021 में कौनसा रंग आपके लिए लकी साबित होगा

हर रंग पर किसी न किसी ग्रह का अधिकार…

Jan 04, 2021 / 03:24 pm

दीपेश तिवारी

Lucky color for 2021: in your zodiac signs

Lucky color for 2021: in your zodiac signs

भारतीय ज्योतिष मुख्यतः सात ग्रहों पर आधारित हैं, जबकि इसके अलावा के दो ग्रह छाया ग्रह माने जाते हैं। शरीर में सात चक्र होते हैं। भारतीय पुराणों के अनुसार सूर्य भगवान के रथ में साथ घोड़े हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार हर रंग पर किसी न किसी ग्रह का अधिकार होता है।

जैसे सूर्य का सुनहरा पीला या केसरिया है तो चंद्र का सफेद, मंगल का लाल,बुध का हरा, गुरु यानि बृहस्पति का पीला, शुक्र का गुलाबी, शनि का काला, राहु का धूसर और केतु का चितकबरा मतलब दो तरह के रंग आपस में पूरी तरह से मिले हुए हों। जैसे काले और सफेद तिलों को आपस में मिला देने से जो रंग मिलता हो वह केतु का रंग है।

पंडित व ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा के अनुसार वर्ष 2020 में साल भर लोगों को उठापटक के दौर से गुजरना पड़ा, वहीं कोरोना संक्रमण जैसी स्थिति के चलते यह एक ऐसा वर्ष रहा जिसे भुलाने की कोशिश तो हर कोई करेगा, लेकिन इसमें घटित हुई दुर्घटनाओं को भूल पाना संभव नहीं। 2020 की कड़वी-मीठी यादों के साथ अब अलविदा ले चुका है।

ऐसे में लोगों ने इस साल यानि 2021 से बहुत सी उम्मीदें लगा रखीं हैं…अब इस नए साल यानि 2021 में कौन सा रंग किस राशि के लिए शुभ रहेगा ये हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको राशि अनुसार साल 2021 में किस रंग से आपकी किस्मत को चमकने का बल मिलेगा इसके बारे में बता रहे हैं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर रंग अपने आप में खास होता है… रंगों के बिना जीवन की कल्पना तक कर पाना मुश्किल है। परंतु कुछ ऐसे रंग भी होते हैं विशिष्ट लोगों के लिए काफी लकी या अनलकी साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन खास रंगों के विषय में बताने जा रहे हैं जो राशि अनुसार वर्ष 2021 में आपके लिए काफी लकी साबित होने जा रहे हैं।

1. मेष राशि
आपको लाल रंग का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। खासकर हर मंगलवार को लाल रंग पहनें, ये आपको अवश्य ही लाभ पहुंचाएगा।

2. वृषभ राशि
आपको नीला, हरा रंग, मोरपंखी नीला और गुलाबी रंग काफी आकर्षित करता है। आपको इन रंगों के साथ-साथ गुलाबी रंग का प्रयोग भी अधिक से अधिक करना चाहिए।

3. मिथुन राशि
वर्ष 2021 में आपके लिए हल्का हरा, सिल्वर और सुनहरा रंग बिल्कुल सही रहेगा। हर बुधवार को अवश्य ही हरा रंग धारण करें।

4. कर्क राशि
आपकी राशि के अनुसार मोती, सफेद हल्के नीला जैसे रंग आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। कोशिश कीजिए कि हर सोमवार को आप सफेद ही धारण करें।

5. सिंह राशि
आपको सूर्य के रंग जैसे केसरिया,गहरा पीला, लाल, गहरा नारंगी आदि रंग सूट करेंगे। आपको खासकर रविवार के दिन लाल रंग अवश्य धारण करना चाहिए।

6. कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए नीला, सुनहरा, पीला, हरा आदि रंग अच्छे कहे जाएंगे। अगर आप मनचाहा परिणाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको हर बुधवार को हरे रंग को धारण करना चाहिए।

7. तुला राशि
आपके लिए रॉयल ब्ल्यू, गुलाबी और वॉयलेट इनके लिए परफेक्ट हैं। आपको हर शुक्रवार को क्रीम या ऑफ व्हाइट पहनना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि
आपके लिए गहरे रंग काफी लाभदायक हो सकते हैं। वर्ष 2021 में आपको गहरा भूरा, डार्क ग्रे, गहरा लाल और महरून आदि रंग ज्यादा से ज्यादा पहनने चाहिए। अगर आपको जीवन में सकारात्मकता की तलाश है तो आपको हर मंगलवार लाल पहनना चाहिए।

9. धनु राशि
आपके लिए वर्ष 2021 में बैंगनी के हर शेड खास हैं। इसके अलावा आप नीले रंग के लिए भी जा सकते हैं। हर गुरुवार पीले वस्त्र पहनना अच्छा रहेगा।

10. मकर राशि
वर्ष 2021 में मकर राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रंग है काला। आप चाहें तो ग्रे, वॉइलेट, भूरा भी पहन सकते हैं। हर शनिवार काला रंग पहनना अच्छा रंग है।

11. कुंभ राशि
आपको वर्ष 2021 में चटक हरा, गहरा वॉइलेट, पहनना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए बहुत लकी हैं। अगर संभव हो तो लाल या इससे मिलता-जुलता रंग बिल्कुल ना पहनें। हर शनिवार काले और नीले रंग का मिश्रण पहनना उचित रहेगा।

12. मीन राशि
इस साल अगर आप वॉयलेट, बैंगनी, समुद्र जैसा हरा, पहनते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर हो सके तो हर गुरुवार हल्का पीला रंग धारण करें। यह आपको लाभ पहुंचाएगा।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Lucky color Astrology 2021 : राशि के आधार पर जानें वर्ष 2021 में कौनसा रंग आपके लिए लकी साबित होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो