5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2024: तीन शुभ योग में मनेगी महाशिवरात्रि, जान लें पूजा विधि, चारों प्रहर के मुहूर्त

Mahashivratri 2024 महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। इस दिन भगवान शिव और शक्ति स्वरूपा पार्वती का विवाह हुआ था। 2024 में 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर तीन शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। आप पहली बार महाशिवरात्रि व्रत रखने जा रहे हैं तो जान लीजिए महाशिवरात्रि व्रत विधि, चारों प्रहर के पूजा मुहूर्त, शुभ योग और महत्व..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 20, 2024

mahashivratri.jpg

कब है महाशिवरात्रि, इस दिन कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।


धार्मिक ग्रंथों में महाशिवरात्रि मनाए जाने के दो कारण बताए जाते हैं। पहला इस दिन में ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, दूसरी मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव, शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। इसी वजह से उत्तर भारत में लोग फाल्गुन की मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि और हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पूजा कर व्रत रखते हैं। इस दिन दिनभर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन प्रदोष और निशिता काल पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि यह व्रत रखने से विवाह की अड़चन दूर होती है। इसलिए जो भी अविवाहित लड़की या अविवाहित लड़का यह व्रत रखता है तो उसका विवाह शीघ्र ही हो जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात भर जागरण कर रात के चारों प्रहर शिवजी की पूजा करने से महादेव भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, उनके कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे लोगों को माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है।


काशी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत रखने के लिए इस नियम का पालन करना चाहिए।
1. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले, यानी त्रयोदशी तिथि के दिन केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करें।
2. शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद पूरे दिन व्रत का संकल्प लें। संकल्प के दौरान मन ही मन अपनी प्रतिज्ञा दोहराएं और भगवान शिव से व्रत को निर्विघ्न पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगें।
3. शिवरात्रि के दिन भक्तों को सन्ध्याकाल में स्नान करने के बाद पूजा करनी चाहिए। भगवान की शिव पूजा रात्रि के समय करने का नियम है और अगले दिन स्नानादि के बाद व्रत का पारण करना चाहिए।


4. महाशिवरात्रि पूजा श्रद्धा और क्षमता के अनुसार रात में एक बार या रात के चारों प्रहर में कर सकते है। सबसे महत्वपूर्ण पूजा निशिता मुहूर्त की होती है। क्योंकि इसी समय भगवान शिव अपने शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे।
5. व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए भक्तों को सूर्योदय और चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के बीच के समय में ही व्रत का समापन करना चाहिए। हालांकि एक अन्य मत के अनुसार व्रत के समापन का सही समय चतुर्दशी तिथि के बाद का है। लेकिन ज्यादातर लोग परंपरा अनुसार शिव पूजा और पारण (व्रत का समापन) दोनों, चतुर्दशी तिथि अस्त होने से पहले करते हैं।

ये भी पढ़ेंःHolashtak: होलाष्टक में वरदान भी हो जाते हैं बेकार, जानें वे तीन कारण जिनसे मानते हैं अशुभ


पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी की शुरुआत 8 मार्च को रात 9.57 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 9 मार्च को शाम 6.17 बजे हो रहा है। इसलिए निशिता मुहूर्त और शिव की रात पूजा के चलते 8 मार्च शुक्रवार को ही महा शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार निशिता मुहूर्त 49 मिनट का है।


रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समयः शाम 06:27 बजे से रात 09:29 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समयः रात 09:29 बजे से रात 12:31 बजे तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समयः रात 12:31 बजे से देर रात 03:33 बजे तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समयः देर रात 03:33 बजे से 9 मार्च सुबह 06:35 बजे तक

महा शिवरात्रि निशिता मुहूर्तः रात 12.06 बजे से 12.55 बजे तक

ये भी पढ़ेंःDaily Horoscope के लिए यहां क्लिक करें

महाशिवरात्रि पारण समय
महा शिवरात्रि पारण समयः 9 मार्च सुबह 06:35 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक

महाशिवरात्रि के योग

शिवः रात 12:46 बजे तक
सिद्ध योगः 9 मार्च रात 8.32 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योगः 8 मार्च को सुबह 06:36 से 10:41 बजे तक