30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

March Festival 2022: मार्च में कब कौन सा त्योहार पड़ रहा है? देखें पूरी लिस्ट

March Festival 2022: त्योहार और व्रत के लिहाज से मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। होली से लेकर महाशिवरात्रि जैसे मुख्य त्योहार इस महीने में पड़ने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
March 2022, March 2022 festivals, March 2022, spiritual, Holi 2022, March 2022 vrat and festivals, March 2022 Festival Lists, March 2022 Festival List, Indiana Festival 2022

March Festival 2022: मार्च में कब कौन सा त्योहार पड़ रहा है? देखें पूरी लिस्ट

March Festival 2022: मार्च के महीने को सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा पावन माना जाता है क्योंकि महाशिवरात्रि से लेकर होली जैसे मुख्य त्योहार अधिकतर इस महीने में मनाए जाते हैं। हिन्दू पंचांग के आखिरी महीने यानी फल्गुन की भी शुरुआत हो चुकी है। इसलिए भी मार्च के महीने को बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। इस महीने में में अलग-अलग देवताओं की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत भी रखा जाता है।
त्योहारों से भरे इस महीने की शुरुआत ही सबसे बड़े त्योहार महाशिरात्रि से होने जा रही है। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनाई जाएगी। जानते हैं कि इस महीने में कब कौन सा त्योहार और व्रत आने वाला है ताकि आप पहले से ही त्योहारों और व्रत कि तैयारी आरम्भ कर सकें।

01 मार्च- मंगलवार- महाशिवरात्रि व्रत।

03 मार्च- गुरूवार वार- फाल्गुन मॉस शुक्ल पक्षारम्भ।

04 मार्च . शुक्रवार - परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती।

06 मार्च- रविवार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

10 मार्च- शुक्रवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ।

14मार्च - सोमवार- आमकाली एकादशी व्रत। रंगभरी एकादशी।

15 मार्च- मंगलवार- गोविन्द द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।

17 मार्च- गुरूवार वार- व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन ( भद्रा के बाद)

18 मार्च- शुक्रवार- स्नान- दान की फाल्गुनी पूर्णिमा।

19 मार्च- शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। होली। धुरड्डी।

20 मार्च- रविवार- भ्रातृ 2 द्वितीया। भैया दूज।

21 मार्च- सोमवार- कल्पादि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

23 मार्च- बुधवार- शीतला षष्ठी।

24 मार्च- गुरूवार वार-शीतला सपत्मी व्रत।

25 मार्च- शुक्रवार- श्री शीतलाष्टमी व्रत।

28 मार्च- सोमवार- पापमोचनि एकादसी व्रत।

29 मार्च- मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत।

30 मार्च- बुधवार- मास शिवरात्रि व्रत।

31 मार्च- गुरूवार वार- श्राद्धादि की अमावस्या।

Story Loader