
अगस्त में बुध का दो बार गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगी बड़ी कामयाबी
बुध देव अगस्त में दो बार राशि बदलेंगे। 1 अगस्त को बुध सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे तो 21 अगस्त को अपनी स्वराशि कन्या में। इन दोनों गोचरों में सिर्फ 20 दिन का अंतर रहेगा। बुध का कन्या राशि में गोचर बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ये बुध की स्वराशि भी है और उच्च राशि भी है। जानिए बुध ग्रह के ये दोनों गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने का काम करेंगे।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन भी उत्तम रहेगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यानी जीवन के कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त होने वाली है।
वृषभ राशि: आपके संचार कौशल में जबरदस्त वृद्धि होगी। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। संपत्ति में निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से ढेरों खुशियां मिल सकती हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा।
मिथुन राशि: इस दौरान आपको आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।
सिंह राशि: नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। घर-परिवार के लोगों का खूब साथ मिलेगा। ये समय कुछ भी सीखने के लिए बेहद लाभदाई साबित होगा।
धनु राशि: साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको अलग पहचान मिलेगी। धन संचित करने में आप कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आय अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें: मेष से कन्या: 4 ऐसी राशियां जिसमें जन्मे लोग वो सब कुछ आसानी से प्राप्त कर लेते हैं जो वे चाहते हैं
Published on:
29 Jul 2022 08:05 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
