
सूर्य देव का तेज लेकर पैदा होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, समाज में मिलती है इन्हें अलग पहचान
Ank Jyotish: हर व्यक्ति की कोई न कोई जन्म तारीख होता है। कहते हैं व्यक्ति जिस तारीख में पैदा हुआ होता है उस तारीख का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 के बारे में। जानिए कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग।
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव माने जाते हैं। सूर्य देव के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक के लोगों में सूर्य जैसा तेज देखने को मिलता है। ये लोग दृढ़ निश्चयी, आत्मविश्वास से भरपूर, ईमानदार, दयावान और मेहनती होते हैं। इस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा स्वाभिमानी भी माने जाते हैं। इन्हें अपने बारे में गलत सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। कई बार इनका स्वाभिमान अहंकार में भी बदल जाता है।
मूलांक 1 वालों के अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये परिवार में चाहे छोटे हों या बड़े ये हमेशा मुखिया की भूमिका निभाते हैं। ये कर्मशील होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन्हें किस्मत की बदौलत सबकुछ प्राप्त होता चला जाता है। ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं।
ये देखने में आकर्षक और सुन्दर होते हैं। ये अपने कर्तव्यों को अच्छे से समझते हैं। बड़े-बुजुर्गों की ये काफी इज्जत करते हैं। ये बातों के धनी भी होते हैं। अपने आचरण से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। समाज के लिए ये काफी कुछ करती हैं। जिस वजह से समाज में इनकी अलग पहचान भी बन जाती हैं। ये लाइफ में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च करते हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्य पुत्र शनि ढाई साल बाद बदल रहे हैं राशि, इस गोचर से 4 राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता
Published on:
10 Apr 2022 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
