
इन बर्थ डेट वाले लोग अपने काम में होते हैं महारथी, बहुत जल्दी ऑफिस में बन जाते हैं सबके बॉस
अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका बर्थ मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है। बुध के प्रभाव की वजह से इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और ये बोलने चालने में भी माहिर माने जाते हैं। ये लोग जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसे समय से पहले पूरा करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से ये अपने बॉस के पसंदीदा बन जाते हैं और खुद भी नौकरी में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।
मूलांक 5 के लोगों को अव्यवस्थित चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। ये लोग हर काम को systematic तरीके से करना पसंद करते हैं। ये लोग किसी भी काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। हर समय कुछ न कुछ नया सीखने की इनके अंदर चाह रहती है। इन्हें घूमना-फिरना और दूसरों को entertain करना बहुत पसंद होता है। जिस वजह से हर कोई इनके साथ समय बिताना पसंद करता है।
मूलांक 5 वालों के करियर की बात करें तो ये अच्छे व्यापारी बनते हैं। अगर नौकरी भी करते हैं तो इस तरह से करते हैं जैसे वो खुद का ही काम कर रहे हों। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें महारथ हासिल होती है। जिस कारण ये बहुत जल्दी कार्यस्थल में सभी के बॉस बन जाते हैं। इन्हें सफलता बहुत तेजी से मिलने के आसार रहते हैं। ये लोग टीचर, वकील, पत्रकार, मैनेजर, एकाउंटेंट, वकील, जज, जिलाधिकारी, डॉक्टर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर या सेल्समैन बनकर अच्छा कमाते हैं।
इनकी लव लाइफ की बात करें तो इस मूलांक के लोगों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं। इनके लव रिलेशन लंबे समय तक चलना मुश्किल होता है। कई मामलों में इनके दो विवाह होने की भी संभावना रहती है। लेकिन इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिषशास्त्र: सिंह से कुंभ तक कौन सी 3 राशियां मानी जाती हैं सबसे अमीर?
Published on:
04 Mar 2022 10:47 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
