
दो दिन बाद मेष और तुला राशि में होंगे राहु-केतु, इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन पीरियड'
Rahu-Ketu Gochar 2022: राहु-केतु दोनों को ज्योतिष की दृष्टि से छाया ग्रह माना जाता है। इन ग्रहों का अपना कोई भौतिक रूप नहीं होता है। राहु को सांप का मस्तक माना जाता है तो केतु को सांप का शेष शरीर। ये दोनों हमेशा वक्री चाल ही चलते हैं। राहु-केतु को अपनी राशि बदलने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। 12 अप्रैल को इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दौरान राहु मेष राशि में गोचर करेगा तो केतु तुला राशि में गोचर करेगा। जानिए इन गोचर का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि: इस राशि वालों पर राहु-केतु के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आप धन कमाने में सफल रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी मनोकामना पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यात्रा से भी अपना पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक राशि: इस गोचर काल की अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। अगर आप लंबे समय से किसी विवाद या कानूनी मामलों से जूझ रहे हैं तो आपको राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन लाभ के भी योग बनेंगे। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए ये समय बेहद ही शानदार साबित होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशि: इस दौरान आपका संचार कौशल इतना शानदार रहने वाला है। जिसके दम पर आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कहीं से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन अक्षर के नाम वाले लोगों की अचानक से खुलती है किस्मत और बन जाते हैं धनवान
Published on:
10 Apr 2022 11:42 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
