5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु-केतु अक्टूबर 2023 तक इन राशियों पर बरपाएंगे अपना कहर, रहें सावधान, कर लें ये उपाय

जानिए अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु किन राशियों को कर सकते हैं परेशान और क्या बरतनी होगी सावधानियां।

2 min read
Google source verification
Rahu Ketu Mahadasha, Rahu Ketu gochar 2022, Rahu Ketu transit 2022, Rahu Ketu rashi parivartan 2022,

राहु-केतु अक्टूबर 2023 तक इन राशियों पर बरपाएंगे अपना कहर, रहें सावधान, कर लें ये उपाय

Rahu Ketu: राहु-केतु ने 12 अप्रैल को अपनी राशि बदल ली है। इस समय राहु मेष राशि में गोचर कर रहा है और केतु तुला राशि में है। 30 अक्टूबर 2023 तक ये दोनों ग्रह इन राशियों में गोचर रहेंगे। इसके बाद राहु मीन राशि में गोचर करेगा तो केतु कन्या राशि में। जानिए 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु किन राशियों को कर सकते हैं परेशान और क्या बरतनी होगी सावधानियां।

मेष राशि: राहु इसी राशि में गोचर है। इस दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी। कई क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तिय संकट झेलने पड़ सकते हैं। आर्थिक हानि की भी संभावना रहेगी। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में सभी ग्रहों की स्थिति अच्छी होगी उन्हें राहु-केतु परेशान नहीं करेंगे।
उपाय- राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के जातक प्रतिदिन 27 बार “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें। मंगलवार के दिन राहु-केतु का यज्ञ करें। साथ ही दान-पुण्य के काम करें।

तुला राशि: केतु इस राशि में गोचर कर रहा है। ये अवधि आपके लिए तनावपूर्ण साबित हो सकती है। सेहत, आर्थिक मामलों और रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपको हर काम में सावधनी और सतर्कता बरतनी होगी।
उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ‘केतवे नमः’ का जाप करें।

धनु राशि: धनु वालों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन हानि की संभावना है। निवेश करने से बचें। हालांकि यदि आपकी कुंडली में केतु ग्रह अनुकूल स्थिति में है तो आपके लिए राहु-केतु शभ परिणाम देने वाले साबित होंगे। अन्यथा इस दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उपाय- प्रतिदिन 22 बार “ॐ रहवे नमः” का जाप करें। दुर्गा चालीसा का भी जाप करें।

मकर राशि: आपके लिए ये गोचर उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी हर काम में सावधानी बरतनी होगी।
उपाय- रोजाना 21 बार राहु के बीज मंत्र “ॐ भ्रां भ्रं भ्रुं भौं सह रहवे नमः” का जाप करें। मंगलवार के दिन गरीबों को जौ का दान करें।
यह भी पढे़ं: 30 दिनों तक वृषभ राशि में रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशि वालों का चमकाएंगे करियर