धर्म और अध्यात्म

आपके धन में ऐसे होगी वृद्धि : उपाय जिनसे हो जाएंगे मालामाल

ऐसे होगा आपके घर में धन का वास, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वृद्धि
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 6:45 PM IST
money.jpg

आज के दौर में पैसा काफी महत्वपूर्ण हो गया है, यहां तक की लोग इसे धरती का दूसरा भगवान कहने से तक नहीं कतराते। इसका कारण ये है कि आज तकरीबन हर चीज में पैसा अत्यंत आवश्यक हो गया है। इन्हीं सब कारणों के चलते हर व्यक्ति जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा से धन कमाना चाहता है।

लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद व्यक्ति को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पाता, ऐसे में वह कई बार अपने भाग्य को दोष देने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कमियों के चलते ही या तो वह पैसा मेहनत के अनुसार कमा नहीं पाता या पैसा आने के बाद भी उसके पास टिक नहीं पाता।

जानकारों के अनुसार दुनिया में कोई भी मनुष्य हो सभी को धन पाने की लालसा रहती है। कुछ लोगों के पास बहुत सा धन होता है और कुछ के पास बहुत कम जिसके चलते उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होता है।

उपाय जिनसे होगी आपके घर में धन की वृद्धि
यदि आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है कि पैसा घर तक तो आता है, लेकिन टिक नहीं पाता। यानि कड़ी मेहनत करने के बाद भी हाथ खाली का खाली ही रहता है। तो इस संबंध में लाल किताब के जानकार वीडी श्रीवास्तव के अनुसार कुछ खास उपाय हैं, जिनकी मदद से आपके घर में बरकत आ सकती है।

ये हैं उपाय:-

1. मिट्टी का बर्तन :
एक सुन्दर मिट्टी का बर्तन लाये, उसमें कुछ सोने और चांदी के जेवरात लाल कपड़े में बांध कर डालें।
उसके बाद उस बर्तन को गेहूं या चावल से भर दे।
इस बर्तन को घर के वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में रख दें।
माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में धन से संबंधी परेशानियां नहीं आतीं।

2. गोपी चन्दन की नौ डलियां :
यदि आपके सामने धन लाभ के अवसर बने हुए हैं पर आप उन तक नहीं पहुंच पा रहे।
तो गोपी चन्दन की नौ डलियां लेकर केले के पेड़ पर टांग दें।
ध्यान रखें डालियों को पीले धागे से ही बांधना है।
मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर धन का आगमन होता है।

3. सफ़ेद कपड़े का झंडा :
शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार के दिन एक सफेद कपड़े का झंडा लें।
इसे पीपल के पेड़ में लगाएं।
माना जाता है कि ऐसा करने से आकस्मिक खर्चे और हानि की सम्भावना खत्म होगी।साथ ही आकस्मात धन प्राप्ति के संयोग भी बनते हैं।

4. साबूत मूंग और नमक :
इस उपाय के तहत एक हांडी में सवा किलो हरी साबूत मूंग की दाल भरें। वहीं दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरें।
इसके बाद दोनों हांडियों को अपने घर में रख दें।
यह उपाय बुधवार के दिन करें।
माना जाता है ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

5. देवी लक्ष्मी : नौ बत्तियों का दीपक
किसी भी मंदिर में जाएं और वहां मां देवी लक्ष्मी के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाये। यह दीपक घी का ही होना चाहिए।
जानकारों का कहना है ये एक चमत्कारिक उपाय है,जिस दिन आप यह उपाय करेंगे, उसी दिन से धन लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

नोट :इन उपायों को सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही करना हैं। जहां तक हो सके यह उपाय शुक्ल पक्ष में ही करने चाहिए। इन सभी उपायों को पूरी श्रद्धा के साथ करें।

ये हैं इनके नियम...
ध्यान रखिए इन उपायों के संबंध में कुछ खास नियम हैं, जिनके अनुसार इनमें से कोई भी दो उपाय एक साथ नहीं करने चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि एक साथ दो उपाय करने से उनका फल नहीं मिलता है।