
जुलाई में इस राशि पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती, जानें क्या बरतें सावधानी
Shani Transit July 2022: शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। शनि का राशि परिवर्तन 12 जुलाई को होने जा रहा है। इस दौरान शनि देव अपनी ही स्वराशि मकर में गोचर करेंगे। मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ राशि के जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। यहां आप जानेंगे कि आखिर किन राशि वालों पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती?
शनि कब तक मकर राशि में रहेंगे? शनि 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान शनि कई राशि वालों को प्रभावित करेंगे। शनि का ये राशि परिवर्तन शनि के वक्री होने के कारण होगा। दरअसल, शनि ने 5 जून से अपनी वक्री चाल शुरू कर दी है। शनि उल्टी चाल चलते हुए अपनी पिछली गोचर राशि मकर में दोबारा से गोचर करने लगेंगे। 6 महीने तक इस राशि में रहने के बाद ये कुंभ राशि में दोबारा से प्रवेश कर जायेंगे।
धनु वालों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती: शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही धनु जातकों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी वहीं मीन वालों को इससे कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाएगी। धनु वालों पर शनि की दशा शुरू होते ही इनकी परेशानियां बढ़ने लगेंगी। काम में बाधाएं आने लगेंगी। इसलिए आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी।
धनु वाले क्या बरतें सावधानियां:
-बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें।
-सेहत का खास ख्याल रखें।
-किसी का अपमान न करें।
-शनिवार के दिन सरसों का तेल, काले रंग की कोई भी वस्तु न खरीदें।
-जानवरों के साथ बुरा बर्ताव न करें।
-अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
-वाहन सावधानी से चलाएं।
-पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
Published on:
09 Jun 2022 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
