2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन और वैभव का कारक होता है शुक्र, दो राशियों पर रहती है इसकी विशेष कृपा

लेकिन दो ऐसी राशियां हैं जिन पर इस ग्रह की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, venus favorite signs, vrish rashi, tula rashi, libra zodiac, राशियां,

ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन और वैभव का कारक होता है शुक्र, दो राशियों पर रहती है इसकी विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को विलासिता, भौतिक सुखों और वैवाहिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति को खुशहाल जीवन प्रदान करती है। वहीं इस ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर तमाम दुखों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता। लेकिन दो ऐसी राशियां हैं जिन पर इस ग्रह की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि: ये राशि खूबसूरती और सौंदर्य की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान भी होते हैं। इनके अंदर एक गजब का आकर्षण होता है। इनका शुरुआत जीवन संघर्ष में गुजरता है लेकिन 30 वर्ष के बाद ये खूब सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोग अत्याधिक धैर्यवान, ईमानदार और वफादार होते हैं। अपने लोगों से बहुत प्यार करते हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये किसी से भी अपना काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। बुद्धि के बल पर लाइफ में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहते हैं। इन्हें भोग विलासिता वाला जीवन जीना पसंद होता है। ये लोग दयालु स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी ग्लैमर, फिल्म, नृत्य आदि में विशेष रुचि होती है। योजनाएं बनाने में ये काफी माहिर होते हैं। धन के मामले में ये काफी लकी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से गुरु ग्रह होता है मजबूत, बढ़ती है धन-दौलत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader