धर्म और अध्यात्म

Isht Dev: कौन हैं आपके इष्ट देवता, जानें आशीर्वाद के लिए किस मंत्र से करें स्तुति

Who Is My Isht Dev: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक इष्ट देवता होता है और इनका आपके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। राशि के अनुसार यदि हम अपने इष्ट देव को प्रसन्न कर लें तो व्यापारिक और वित्तीय समस्याओं का अंत हो जाएगा और धनवान बन जाएंगे तो आइये जानते हैं राशि अनुसार कौन हैं आपके इष्ट देव (Who Is My Isht Dev) और धन प्राप्ति के लिए उनको प्रसन्न करने के मंत्र..

3 min read
Sep 14, 2023
राशि के अनुसार इष्ट देवता का नाम


ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का ग्रह मंगल होता है। इस ग्रह के इष्ट देव हनुमानजी हैं और यदि बजरंगबली की आराधना करेंगे तो आपके जीवन में आ रही समस्त समस्याओं का अंत हो जाएगा। इसके लिए रोज ऊँ हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से आर्थिक और वित्तीय लाभ होगा।


वृष राशि का ग्रह शुक्र माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार वृष राशि के जातकों को धन और अन्य समस्याओं के अंत के लिए दुर्गाजी की आराधना करनी चाहिए। ऊँ दुर्गादेव्यै नमः मंत्र के जाप से आपकी वित्तीय समस्याओं का अंत हो जाएगा।


मिथुन राशि का ग्रह बुध और इस ग्रह के इष्ट देव भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातक को भगवान गणेश की पूजा से प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र के जाप से मिथुन राशि के जातकों की नौकरी और व्यवसाय की परेशानियों का अंत हो जाएगा।


कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा के स्वामी भगवान शिव हैं। इसलिए इस राशि के जातक की धन संबंधी इच्छा है तो इन्हें महादेव की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए इन्हें ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।


सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इस राशि के जातक को नित्य प्रति सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाना चाहिए, इससे इन्हें ऊर्जा प्राप्त होगी। सिंह राशि वालों को ऊँ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।


मिथुन की तरह ही कन्या राशि का स्वामी ग्रह भी बुध है। इस ग्रह के इष्ट देव गणेशजी हैं, इसलिए कन्या राशि के जातक को भी धन संबंधी समस्या के लिए गणेशजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसलिए कन्या राशि वाले जातकों को भी सुबह-शाम गणेशजी के मंत्र ऊं गं गणपतये नमः का जाप करना चाहिए।


तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और लेकिन तुला राशि वालों के लिए माता लक्ष्मी की पूजा लाभदायक मानी गई है। यदि तुला राशि के जातक धन की देवी लक्ष्मीजी को प्रसन्न कर लें तो उनकी धन की समस्याओं का अंत हो जाएगा। इसके लिए उन्हें ऊँ महा लक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे इनके घर में धन का आगमन होता है।


वृश्चिक राशि का ग्रह मंगल है और इनके इष्ट देव हनुमानजी हैं। यदि वृश्चिक राशि के लोग ऊँ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें तो निश्चित रूप से उन्हें शारीरिक और धन संबंधी पीड़ा से राहत मिलेगी।


धनु राशि का ग्रह बृहस्पति है, इनके इष्ट देव भगवान विष्णु हैं। इसलिए इस राशि के जातक के लिए भगवान विष्णु की पूजा शुभ है। इस राशि के जातक को ऊँ श्री विष्णवे नमः मंत्र के जाप से व्यवसाय में लाभ होगा।


मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इस राशि के जातक के लिए शनि देव और हनुमानजी की पूजा शुभ रहती है। ऊँ शं शनिश्चराये नमः मंत्र का जाप आपकी समस्याओं के अंत में सहायक हो सकता है। इसके नित्य जाप से आपकी बाधा दूर होगी और घर में सुख शांति बनी रहेगी।


कुंभ राशि का भी स्वामी ग्रह शनि ही है। शनि के गुरु भगवान शंकर हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातक शनि के साथ शिवजी की पूजा करें तो इनकी हर तरह की समस्या का अंत होगा। कुंभ राशि के जातक शिवजी के मंत्र ऊँ महामृत्युंजय नमः का सुबह शाम 108 बार जाप करें तो उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। हर तरह के दुख दूर होंगे।


मीन राशि का ग्रह बृहस्पति है और इनके इष्ट देव भगवान विष्णु हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए नारायण का ध्यान धन प्राप्ति के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए मीन राशि के जातक ऊँ नारायणा नमः और ऊं गुरुवे नमः मंत्र का जाप शुभ फलदायक होगा।

Updated on:
28 Feb 2024 01:38 pm
Published on:
14 Sept 2023 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर