
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना और विक्की कौशल तक जानें किस सेलिब्रिटी की क्या है राशि
ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और इन्हीं में से किसी न किसी राशि में हर व्यक्ति का जन्म होता है। राशियों से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदतों, पसंद-नापसंद और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इनमें भी दो तरह की राशि होती है एक सूर्य राशि और दूसरी चंद्र राशि। चंद्र राशि हमारी जन्म राशि कहलाती है। सूर्य राशि बताती है कि आप इस जीवन में क्या कुछ पाना चाहते हैं और आपकी इच्छा पूरी करने के लिए आपको विरासत में क्या कुछ मिलेगा। वहीं चंद्र राशि आपकी भावनाओं, मन और आत्मा को प्रकट करने का एक माध्यम है। चंद्र राशि से व्यक्ति के व्यक्तित्व और भाग्य को पढ़ा जा सकता है। यहां आप जानेंगे आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलिब्रिटी किस राशि के हैं जातक।
सलमान खान- इनकी चंद्र राशि मकर है जबकि सूर्य राशि धनु है। धनु राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर और आत्मविश्वासी से भरपूर होते हैं। वहीं मकर राशि व्यक्ति के शाही स्वभाव व गंभीर व्यक्तित्व को दर्शाती है।
रणबीर कपूर- इनकी चंद्र राशि मकर है और सूर्य कन्या है। मकर राशि के जातक अति महत्वाकांक्षी होते हैं। ये सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर सकते हैं। वहीं कन्या राशि व्यक्ति के भावुक स्वभाव को दर्शाती है और इस राशि के जातक दिमाग की अपेक्षा दिल से ज्यादा काम लेते हैं।
आलिया भट्ट- इनकी चंद्र राशि धनु है जबकि सूर्य राशि मीन है। धनु राशि इनके खुले विचारों को दर्शाती है। इस राशि के लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। वहीं मीन राशि व्यक्ति के उदारतापूर्ण व संवेदनशील स्वभाव को दर्शाती है।
रणवीर सिंह- इनकी चंद्र राशि कुंभ है और सूर्य राशि मिथुन है। कुंभ राशि के लोगों में इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है। इस राशि वाले लोग बुद्धिमान और व्यवहार कुशल होते हैं। वहीं मिथुन राशि व्यक्ति का नए-नए वाहनों और सुख साधनों के प्रति
खास लगाव को दर्शाती है।
दीपिका पादुकोण- इनकी मून राशि तुला है और सूर्य राशि धनु है। तुला राशि की स्त्रियां काफी आकर्षक होती हैं। इनकी मुस्कान काफी सुंदर होती है साथ ही इनकी बुद्धि वाले काम करने में अधिक रुचि होती है। वहीं धनु राशि व्यक्ति के निडर व आत्मविश्वासी स्वभाव को दर्शाती है।
कैटरीना कैफ- इनकी चंद्र राशि कन्या है और सूर्य राशि मिथुन है। कन्या राशि के जातक बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी और काफी भावुक स्वभाव के भी होते हैं। ये दिल से ज्यादा सोचते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक एक दायरे में रह काम कर पाते हैं और पूरा जीवन लाभ प्राप्त करते हैं।
विक्की कौशल- इनकी चंद्र राशि मेष है और सूर्य राशि वृषभ है। मेष राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। वहीं वृषभ राशि व्यक्ति के सौन्दर्य और कला के प्रति प्रेम को दर्शाती है। ऐसे जातक कला के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Morning: सुबह उठते ही इन चीजों के न करें दर्शन, नहीं तो दिन हो सकता है खराब
Published on:
19 Jun 2022 09:01 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
