26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार 40 शनिवार कर लें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगी झोली

लगातार 40 शनिवार कर लें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगी झोली
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 15, 2020

लगातार 40 शनिवार कर लें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगी झोली

हर व्यक्ति की चाहत होती है की वह अपना जीवन सुख शांति के साथ व्यतीत करे। इसके लिये वो हर संभव मेहनत करता है जिससे की उसका जीवन हमेशा संसाधनों व ऐश्वर्य से भरपूर रहे। हमेशा ही वह तरक्की करे और भाग्य का साथ हमेशा उसे मिलता रहे।

पढ़ें ये खबर- शिवरात्रि के दिन इस विशेष पत्ते में लगाएं शिव जी को भोग, करोड़ों पुण्य की होगी प्राप्ति

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। तो अगर आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता और दूर्भाग्य ने पीछा पकड़ लिया है तो आप ये उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या उपाय करें....

घर में सुख-समृद्धि के लिये

अगर आप घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में पानी भरें और उसमें गुड़, घी और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इस उपाय को लगातार 40 शनिवार तक करें, आपको लाभ मिलेगा और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

धन का अभाव दूर करने के लिये

अगर आपको काफी समय से धन का अभाव महसूस हो रहा है तो आप शनिवार के दिन उत्तर-पश्चिम के कोण में मिट्टी के बर्तन में सिक्के डालकर कपड़े में बांध दें और उसमें अनाज ( गेहूं या चावल) भर दें। इस उपाय को करने से धन का अभाव खत्म होगा और आपको आर्थिक लाभ होगा।

हर कार्य में सफलता पाने के लिये

अगर आपके बने बनाये काम बार-बार बिगड़ जाते हैं तो आप ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिये आपको घर से निकलने से पहले अपने हाथ में रोटी लें, मार्ग में जहां भी कौए दिखाई दें उन्हें रोटी के टुकड़े करके डाल दें। ये उपाय आपको हर कार्य में सफलता जरुर दिलवाएंगे।

आर्थिक हानी से बचने के लिये

अगर आपको नौकरी का डर है या फिर आपको आर्थिक हानी हो रही है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। शनिवार के दिन आप नाव की कील की अंगूठी पहनें या अपने घर से मंदिर तक नंगे पैर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपकी सारी परेशानियां दूर होगी।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग