14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने घर में जरूर रखें ये चीज़, पैसों की समस्याओं से जल्द मिलेगा छुटकारा

अपने घर में जरूर रखें ये चीज़, पैसों की समस्याओं से जल्द मिलेगा छुटकारा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jun 05, 2019

gomti chakra

अपने घर में जरूर रखें ये चीज़, पैसों की समस्याओं से जल्द मिलेगा छुटकारा

गोमती चक्र को घर में रखना बहुत लाभाकरी होता है। यदि गोमती चक्र घर में रखा जाए तो इससे आपकी कई परेशानियां कम हो जाती हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की गोमती चक्र के उपयोग से व्यक्ति को कुंडली दोषों से मुक्ति मिलती हैं इसके साथ ही जातक की आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं गोमती चक्र के अलग-अलग उपयोग व उसके जीवन में सकारात्मक प्रभाव जो की किसी भी व्यक्ति को भाग्यशाली बना सकती है...

1. यदि बच्चे को डर लगता है यदि आपका बच्चा बहुत डरता है तो इस उपाय से आपको बहुत लाभ मिलेगा। यह उपाय आपको मंगलवार के दिन करना है, किसी भी माह के पहले मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कंधे का सिन्दूर लेकर तिलक कर किसी लाल कपड़े में बांध दें और उसे बच्चे के गले में पहना दें, इससे बच्चे का डर कम हो जाएगा।

2. शुक्रवार को 21 की संख्या में गोमती चक्र लेकर लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रखें और पूजा करें। अगली सुबह उसमें से चार गोमती चक्र लेकर घर के चारों कोनों पर गाड़ दें। 11 पूजा स्थल में रखें तथा बाकी निकट के मंदिर में रख दें।

यदि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा हो तो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को घर के पूजा स्थल में लक्ष्मी-नारायण के चित्र के सामने 21 गोमती चक्र पीले या लाल कपड़े में बांध कर रखें। लक्ष्मी-नारायण से अपने पर कृपा करने की याचना करें तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का तीन माला नित्य जाप करें। नियमित रूप से सवा महीने तक जाप करने के उपरांत एक वृद्ध तथा एक कन्या को भोजन करवाएं। दक्षिणा देकर विदा करें।

3. नजरदोष से बचने के लिए यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो वह किसी निर्जन स्थान पर जाकर 3 गोमती चक्रों को अपने ऊपर से 7 बार उतार कर अपने पीछे फेंक दें। गोमती चक्रों को फेंकते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप पीछे मुड़कर ना देखें। यह उपाय जल्द से जल्द नजर दोष दूर करता है और भविष्य में नजरदोष से बचाता है।