scriptमोर के पंख में छुपा है कई समस्याओं का समाधान, अपने पास जरूर रखें | many problems solution hidden in peacock feathers | Patrika News
धर्म

मोर के पंख में छुपा है कई समस्याओं का समाधान, अपने पास जरूर रखें

मोर का पंख जीवन की दिशा और दशा बदलने के साथ-साथ कई समस्याओं से भी निजात दिलाता है

भोपालJan 06, 2020 / 12:46 pm

Devendra Kashyap

peacock_feathers.jpg
हिंदू धर्म के विभिन्न ग्रंथों में मोर पंख का काफी महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इसमें सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। कहा जाता है कि मोर पंख को घर में रखने से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माना जाता है कि मोर का पंख जीवन की दिशा और दशा बदलने के साथ-साथ कई समस्याओं से भी निजात दिलाता है। आइये जानते हैं कि मोर पंख में किन-किन समस्याओं का समाधान छुपा हुआ है…

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नव ग्रहों की खराब दशा से बचाने में मोर पंख बेहद काम आते हैं। मोर पंख को घर में अलग-अलग जगहों पर रखने से वास्तु दोष भी दूर होता है।

माना जाता है कि घर में मोर पंख को रखने से आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं।


मोर पंख से भूत-बाधा, नजर दोष, रोग मुक्ति, ग्रह दोष और वास्तु से संबंधित दोष दूर हो जाती है। यही कारण है कि घर में मोर पंख अवश्य ही रखना चाहिए।

मान्यता है कि पढ़ाई-लिखाई में जिन बच्चों का मन नहीं लगता है उनकी समस्या मोर पंख दूर कर सकता है। दरअसल, मोर पंख एकाग्रता बढ़ने मे बहुत ही सहायक होता है।


भगवान गणेश की मूर्ति के साथ अगर घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख रखा जाए तो हर प्रकार का वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मोर का पंख लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावे अचानक आने वाले संकटों से भी रक्षा होती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / मोर के पंख में छुपा है कई समस्याओं का समाधान, अपने पास जरूर रखें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो