
osho birthday celebration
जबलपुर. ओशो ने जिस धरा पर ज्ञान प्राप्त किया, उसे देखने दुनियाभर से उनके फॉलोअर आ रहे हैं। फिल्मी दुनिया के मौजूदा शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ओशो महोत्सव के पहले दिन तरंग प्रेक्षागृह मेंं ओशो पर बनी फिल्म का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। महोत्सव में शामिल होने के लिए 23 सौ लोग मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन करा चुके हैं। उनके अलावा भी हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। 32 विदेशी पर्यटकों के आने की भी अधिकृत जानकारी मिली है। 11, 12 व 13 दिसंबर को होने वाले तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विश्व पटल पर जबलपुर चर्चा में रहेगा। लम्बे अर्से से ओशो पर ऐसे वृहद आयोजन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
कल से तीन दिन ओशो महोत्सव, शामिल होने के लिए 2300 लोगों ने कराया पंजीयन, ओशो पर फिल्म दिखाएंगे सुभाष घई
गुदगुदाएंगे सुरेन्द्र शर्मा
आयोजन के दौरान हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, अनुज जैमिनी, अस्करान अटल, सीता राठौर व प्रवीण शुक्ल की प्रस्तुति खास होगी।
गूंजेंगे सूफी तराने
सूफी गायिका रेखा भारद्वाज प्रस्तुति देंगी। गायिका व लेखक सीमा कपूर की प्रस्तुति भी होगी। अमेरिका से आ रहे ओशो के अनुयायी कृष्णा वेदांत सम्बोधित करेंगे। इस तरह अन्य प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।
तैयारियों में जुटी टीम
आयोजक जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल (जेटीपीसी), जिला प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी है। भोपाल से आई टीम भी देर रात तक तैयारियों में जुटी थी।
इस प्रकार कार्यक्रम
तरंग ऑडीटोरियम में रोजाना सुबह 6 शाम 5 बजे तक कार्यक्रम होंगे। शुरुआत योग व प्रवचन से होगी। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
ख्याति के अनुरूप हो महोत्सव का आयोजन
ओशो महोत्सव की तैयारियों की को लेकर सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की गई। कलेक्टर भरत यादव ने कहा कि ओशो महोत्सव का आयोजन जबलपुर की ख्याति के अनुरूप हो। वित्तमंत्री तरुण भनोत भी ओशो महोत्सव की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। भनोत की पहल पर ही जबलपुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने की मंशा से राज्य शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ओशो महोत्सव के लिए पर्याप्त बजट भी उपलब्ध कराया गया है। निगमायुक्त आशीष कुमार ने सोमवार को रामपुर स्थित पांडुताल व खेल परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त राकेश अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, संभागीय अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, केके दुबे, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, संदीप पांडे, संतोष गौर आदि मौजूद थे।
Published on:
10 Dec 2019 10:46 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
