
5 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, 2 राशियों पर शनि ढैय्या तो एक राशि पर शनि साढ़े साती हो जाएगी शुरू
Shani Gochar July 2022: शनि ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। क्योंकि जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिलते हैं। शनि ग्रह की एक खास बात ये है कि चाहे कितनी ही विपरीत परिस्थितियां क्यों न आ जाएं, लेकिन अगर शनि कुंडली में मजबूत स्थिति में हैं तो व्यक्ति हर परिस्थिति से निपटकर सफल हो ही जाता है। न्याय के देवता शनि 12 जुलाई को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की जिंदगी में आएंगे अहम बदलाव।
-शनि ने इससे पहले 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और अब 12 जुलाई 2022 को ये ग्रह वक्री अवस्था में अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इसके बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे।
-शनि के मकर राशि में गोचर काल की अवधि उन राशियों के लिए परेशानी भरी साबित होगी जिन्हें अप्रैल में शनि की दशा से पूरी तरह से मुक्ति मिल चुकी थी। वहीं ये गोचर उन राशि वालों के लिए राहत भरा साबित होगा जिन पर शनि साढ़े साती अप्रैल में शुरू हुई थी। क्योंकि ये राशियां इस अवधि में शनि के प्रभाव से पूरी तरह से मुक्त रहेंगी।
-मकर राशि में शनि के प्रवेश करते ही धनु वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी। जबकि मीन जातकों को इससे कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
-इसके अलावा इस अवधि में कर्क और वृश्चिक वाले शनि ढैय्या से मुक्त हो जायेंगे जबकि मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जायेगी।
शनि गोचर का सभी राशि वालों पर प्रभाव:
-इस गोचर के दौरान जातक कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे और उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
-लोगों के संघर्ष करने की क्षमता बढ़ेगी और अपने कार्यों को लेकर हर कोई गंभीर नजर आएगा।
-लोग अपने उद्देश्य के प्रति दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
-नई योजनाओं पर काम करेंगे।
-वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
-मिथुन, तुला और कुंभ जातकों को इस गोचर के दौरान सतर्क रहना होगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल को जोड़कर आता है ये नंबर, तो धन के मामले में भाग्यशाली हैं आप
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
07 Jul 2022 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
