जो बच्चे दसवीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल दसवीं का परिणाम 22 जून को घोषित किया गया था। पास प्रतिशत 50.12 रहा था। करीब 17 लाख 23 हजार 911 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 8 लाख 63 हजार 250 बच्चे पास हुए थे। 13.91 प्रतिशत बच्चे फस्र्ट डिवीजन से पास हुए थे, जबकि 26.88 प्रतिशत द्वितीय और 9.32 प्रतिशत बच्चे थर्ड डिवीजन में पास हुए थे। 93 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रेम कुमार ने परीक्षा टॉप की थी। 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर भव्य कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं थी।