
सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों की घोषणा करेगा। सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने में भले ही देरी हो रही हो लेकिन बोर्ड ने डिजीलॉकर कोड्स जारी कर दिए हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट के तारीखों की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट को एक्टिव कर दिया जाएगा फिर आप अपना रिजल्ट वहां से चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट का पता है results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in
CBSE बोर्ड के परिणाम जारी होने के साथ ही इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। CBSE पहले 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगा, जिसमें तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) के टॉपर के नाम शामिल होंगे। इसके बाद 10वीं कक्षा के परिणाम आउट होंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई अब टॉपर्स के नाम नहीं जारी करेगा। बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि वे चाहें तो अपने स्तर से छात्रों की रैंकिंग कर सकते हैं। लेकिन इस साल बोर्ड टॉपर्स के नाम नहीं जारी करेगा। छात्रों पर बेहतर करने का प्रेशर और मानसिक तनाव कम हो इस उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। पिछले दो सालों से बोर्ड टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करता।
इस वर्ष करीब 30 लाख छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा दी थी। 10वीं बोर्ड में करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे तो वहीं 12वीं बोर्ड में करीब 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च की बीच आयोजित की गई थी और 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं।
Updated on:
06 May 2024 05:12 pm
Published on:
06 May 2024 05:11 pm

बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
