scriptMaharashtra Board Result: आज इतने बजे जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, मां के नाम के साथ देखें अपना रिजल्ट | Maharashtra Board Result 2024, 10th result 2024 | Patrika News
रिजल्‍ट्स

Maharashtra Board Result: आज इतने बजे जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, मां के नाम के साथ देखें अपना रिजल्ट

Maharashtra Board Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम देखने के लिए क्रेडेंशियल रोल नंबर और मां के नाम की जरूरत होगी।

मुंबईMay 27, 2024 / 11:23 am

Shambhavi Shivani

Maharashtra Board Result 2024
Maharashtra Board Result: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने की बारी है। आज 1:00 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं के नतीजे आज यानी 27 मई, 2024 को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, जिसका पता है mahresult.nic.in और mahahsscboard.in। वहीं वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। बता दें महाराष्ट्र बोर्ड ने कल ही रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी थी। 
यह भी पढ़ें

 IAS बनने से पहले उड़ गई थी रातों की नींद, आखिर ऐसा क्या हुआ था टीना डाबी के साथ

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम (Maharashtra Board Result) देखने के लिए क्रेडेंशियल रोल नंबर और मां के नाम की जरूरत होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन डिटेल्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
यह भी पढ़ें
 

बैंकिंग की तैयारी करते हैं तो भूल से भी न करें ये गलती

महत्वपूर्ण वेबसाइट (Maharashtra Board Result Download)

  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • results.digilocker.gov.in
  • results.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result 2024) 

  • रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होम पेज पर एक लिंक होगा “Maharashtra HSC Result 2024”, इस लिंक पर क्लिक करें 
  • रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें 
  • इसे सबमिट करने के लिए ‘View Result’ बटन क्लिक करें
  • कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें 

Hindi News/ Education News / Results / Maharashtra Board Result: आज इतने बजे जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, मां के नाम के साथ देखें अपना रिजल्ट

ट्रेंडिंग वीडियो