7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत! 80 कुख्यात कैदी कलंबा सेंट्रल जेल में शिफ्ट, हथियार और गोला-बारूद हटाये गए

Maharashtra Rain : बाढ़ के खतरे को देखते हुए 80 कुख्यात कैदियों को कोल्हापुर के कलंबा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 26, 2024

churu Jail

Sangli District Jail : महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से मुंबई व उपनगर, ठाणे और पुणे शहर में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि, शुक्रवार को राज्य भर में बारिश की तीव्रता कम हो गई। इस बीच, सांगली जिले में जोरदार बारिश के चलते कृष्णा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े-गैंगस्टर ने जेल से छूटने पर निकाला जुलूस, पुलिस ने दिखाया दम, ‘भाई’ फिर पहुंच गए जेल

भारी बारिश के चलते कृष्णा नदी उफान पर है। यहां तक की सांगली जिला जेल में भी नदी का पानी घुसने की संभावना है। जिसके चलते अधिकारियों ने शुक्रवार को एहतियात के तौर पर 80 कुख्यात कैदियों को कोल्हापुर जिले के कलंबा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया।

सांगली जिला जेल के अधीक्षक महादेव होरे ने बताया कि जेल में बाढ़ का पानी आने की संभावना के चलते 20 महिला कैदी समेत 80 कैदियों को कड़ी सुरक्षा और पुलिस बंदोबस्त में कलंबा केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए जेल अधिकारियों ने पहले ही जेल में मौजूद खाद्य भंडार, दस्तावेज, हथियार, गोला-बारूद को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।