12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET 2019: लड़कों ने मारी बाजी, शीर्ष 10 में 9 लड़के, माधुरी रही लड़कियों की टॉपर

NEET 2019

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Jun 06, 2019

NEET,Education,education news in hindi,NEET result,NEET 2019,

NEET 2019

मेडिकल के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सहप्रवेश परीक्षा (NEET) 2019 के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। इनमें लड़कों ने लड़कियों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले छह स्थानों पर कब्जा जमाया है। शीर्ष 10 में 9 और 100 में 80 लड़के हैं। जयपुर में रहकर तैयारी करने वाले नलिन खंडेलवाल टॉपर रहे हैं। उन्हें 720 में से 701 अंक मिले। वहीं, छात्राओं में तेलंगाना की माधुरी रेड्डी शीर्ष पर रहीं। 720 में 695 अंक के साथ माधुरी ने सातवीं रैक (ओवरऑल) हासिल की।

दिल्ली के भाविक बंसल दूसरे, उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक तीसरे, फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया चौथे, मेरठ के अनंत जैन पांचवे, नासिक के सार्थक भाट छठे स्थान पर रहे। लखनऊ के ध्रुव कुशवाह आठवें, देहरादून के मिहिन राय नवें, होशंगाबाद के राघव दुबे दसवें स्थान पर रहे हैं। राज्यों में दिल्ली ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां 74.92 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसके बाद हरियाणा और चंडीगढ़ रहे।

रोज 8 घंटे पढ़ाई कर टॉपर बने नलिन
नीट 2019 के टॉपर नलिन खंडेलवाल ने बताया कि मैंने पढ़ाई को हमेशा एंजॉय किया है। औसतन रोज 8 घंटे पढ़ता था। नीट के लिए पूरा प्लान बनाया। एनसीईआरटी सिलेबस पर पूरा फोकस रखा। एक ही टॉपिक की मल्टीपल रीडिंग की ओर नोट्स का रिवीजन किया। मूल रूप से सीकर के रहने वाले नलिन ने दसवीं के बाद जयपुर में रहकर नीट की तैयारी की। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आपको लक्ष्य से दूर करता है। वे खुद की-पैड वाला फोन काम में लेते हैं। दो साल तक वे किसी पारिवारिक समारोह में नहीं गए।