
How to check Pre BSTC Result...
Pre BSTC Result आखिरकार शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के खुशखबरी है की प्री-बीएसटीसी आज दोपहर में शिक्षा राजयमंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bstcggtu2018.com पर जारी कर दिया गया। इसबार विश्वविद्यालय भी बदल दिया गया था। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। जारी किये गए परिणामों में टॉपर की सूची देखें तो पहले नंबर पर जालोर के जयराम है। जयराम कुल 594 अंकों में से 515 अंक प्राप्त किये है। वहीं बाड़मेर की पूजा 495 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। bstcggtu2018.com
परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
पुरे राज्य की 20 हजार 920 सीटों के लिए होगा कॉलेज आवंटन
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा 20 हजार 920 बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थी सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेशभर से 6 लाख 52 हजार 257 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। उनमें से 6 लाख 3 हजार 55 ने परीक्षा दी में उपस्थिति दर्ज कराई थी।
परीक्षा में किया गया बड़ा बदलाव
परीक्षा में धांधली को देखते हुए और किसी की परीक्षा में अन्य की उपस्थिति न हो इसके लिए कड़े कदम उठाये गए। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बीएसटीसी परीक्षा 6 मई को आयोजित हुई जिसमें परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर अपनी फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही इस बार रोल नंबर, नाम, पिता, माता का नाम भी प्रिंटेड मिला। इन डिटेल्स के जरिये परीक्षा केंद्र पर गलत अभ्यर्थी की पहचान भी की जा सकती है। कॉलेज आवंटन तक की प्रक्रिया में अभ्यर्थी की फोटो और पूरी डिटेल को देखा जायेगा।
सर्वर की वजह से दबाव के चलते परिणाम देखने में परेशानी हो सकती है। अतः थोड़ा समय रुककर परिणाम देखें जा सकते हैं।
क्या है कॉलेज आवंटन प्रक्रिया BSTC CollegeList District Wise
परीक्षा द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अपनी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कॉलेज पसंद करने हैं। उस कॉलेज में जितनी सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा जिनके प्राप्तांक सबसे ज्यादा हैं। लेकिन कम अंकों वाले अभ्यर्थी प्राथमिकता में उस नंबर की कॉलेज तक प्रवेश पाने के योग्य होते हैं जिनमें योग्यता के लिए कम अंक वाले छात्रों ने प्राथमिकता में चुना हो। अतः अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की अधिक से अधिक कॉलेज को चुनें और जिले को भी प्राथमिकता जरूर देवें।
Updated on:
6 Jun 2018, 3:18 PM IST
Published on:
6 Jun 2018, 2:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.