
RBSE Results 2018
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 23 मई को 12वीं का परिणाम घोषित कर रहा है। पिछले कई दिनों से बच्चे परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RBSE के निदेशक जीके माथुर के अनुसार, परिणाम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड संभवत: बुधवार को परिणाम जारी कर देगा। परिणाम तीनों संकायों का साथ ही जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने रविवार को मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि बोर्ड 12वीं की तीनों संकाय-विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम 21 मई को जारी कर सकता है। परिणाम किस तारीख को घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बोर्ड अगले सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, परिणाम जारी होने के बाद बच्चे इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट के अलावा, बच्चे अपना परिणाम एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इस साल परीक्षा 8 मार्च को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होकर 2 अप्रेल को संस्कृत लिटरेचर के पेपर के साथ संपन्न हुई थी। पिछले साल परिणाम 8 जून को घोषित किया गया था। विज्ञान का पास प्रतिशत 90.36 रहा था, जबकि वाणिज्य का पास प्रतिशत 90.88 रहा था।
पिछले साल दसवीं का परिणाम जून में घोषित किया गया था। कुल 10 लाख 72 हजार 799 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 4 लाख 63 हजार 281 लड़के थे, जबकि 3 लाख 63 हजार 782 लड़कियां थीं। पिछले साल लड़कों का पास प्रतिशत (79.01) लड़कियों (78.89) से बेहतर रहा था। दसवीं का सामान्य पास प्रतिशत 78.96 रहा था।
Published on:
21 May 2018 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
