रिजल्‍ट्स

Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो गया है। राजस्थान पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड की पांचवीं की परीक्षा में 14 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।  

2 min read
Rajasthan Board 5th Result 2023 Released

Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो गया है। राजस्थान पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए है वे अपना रिजल्ट राजशाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की पांचवीं की परीक्षा में 14 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 13 से 21 अप्रैल तक किया गया था।

जानकारी के मुताबिक 5वीं की परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 प्रतिशत से कम अंक होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। हालांकि, सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल होने के बाद भी उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा। इस साल पांचवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 97.30% रहा है। जिसमे लड़कियों का रिजल्ट 97.50% रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 97.13% रहा है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं कक्षा परिणाम 2023 - Direct Link

14 लाख स्टूडेंट्स

बता दें कि राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी। इस साल, कुल 14,68,130 छात्र-छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड से 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी है। अभी राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है जो जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड 8वीं, 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें- BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट जारी, 62.06% स्टूडेंट्स पास


कैसे देखें अपना रिजल्ट ?

1. सबसे पहले विद्यार्थी को rajshaladarpan.nic.in को ओपन करना होगा।
2. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पेज ओपन होगा।
3. जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
4. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आरबीएसई 5th रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
6. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकल सकते है।

Published on:
01 Jun 2023 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर