
BSEB Compartment results 2023 declared
BSEB Compartmental results 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बुधवार को साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया है। जो लोग कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपने अंक चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दे कुल 34,792 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास की है, जो 62.06% स्टूडेंट्स पास प्रतिशत है। इस साल इंटर की कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 56,435 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 56,061 स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट तैयार किया गया है, क्योंकि 374 स्टूडेंट्स को मुख्य एग्जाम रिजल्ट की जांच के बाद पास डिक्लेअर किया गया है।
62.06% स्टूडेंट्स पास
कुल 34,792 स्टूडेंट्स ने एग्जाम उत्तीर्ण की है, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 62.06 प्रतिशत हो गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 63.51 प्रतिशत और कॉमर्स में 71.65 प्रतिशत है। साइंस में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 60.46 फीसदी रहा है। ये एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य इंटर एग्जाम (कम्पार्टमेंट) में दो विषयों तक सफल नहीं हुए थे, और उनके लिए जो फरवरी में मुख्य एग्जाम (विशेष एग्जाम) में चूक गए थे।
यह भी पढ़ें- NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की बुक से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘शिख राष्ट्र’ का जिक्र
जल्द होगा 10वीं क्लास का रिजल्ट भी जारी
बीएसईबी ने सूचित किया है कि मैट्रिक कंपार्टमेंट कम स्पेशल एग्जाम के रिजल्ट अगले पांच से छह दिनों में घोषित किए जा सकते हैं। इस साल इंटर की कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 56,435 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 56,061 स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट तैयार किया गया है, क्योंकि 374 स्टूडेंट्स को मुख्य एग्जाम रिजल्ट की जांच के बाद पास घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें- BPSC: बिहार में 1.70 लाख से अधिक पदों पर टीचर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Published on:
31 May 2023, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.