30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख से अधिक पदों पर टीचर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दी है। आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 31 May 2023, 3:48 PM IST

teacher_job_a.jpg

Teacher Recruitment 2023

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली निकली हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दी है। आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर भर्ती करेगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BPSC के अनुसार, शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। वहीं अंतिम आवेदन करने तिथि 12 जुलाई है। परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होगी। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक आएगा।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल्स ?

प्राथमिक शिक्षक- 79943 पद
मिडिल स्कूल टीचर- 32916 पद
हाई स्कूल टीचर- 57602 पद

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड ?

जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य उम्मीदवार के लिए 750/- रुपये
एससी/एसटी के लिए 200/- रुपये
सभी आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 200/- रुपये
शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार के लिए 200/- रुपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750/-

यह भी पढ़ें- JNV 6th Result 2023: नवोदय विद्यालय क्लास 6 के रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, देखें यहां



बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक योग्यता ?

प्राथमिक शिक्षक - आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आपको दो साल का डिप्लोमा या प्राथमिक शिक्षा में चार साल की डिग्री भी पूरी करनी होगी। वैकल्पिक रूप से, आपके पास स्नातकोत्तर डिग्री और तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड डिग्री हो सकती है।

माध्यमिक शिक्षक - आपको कॉलेज में किसी विशेष विषय का अध्ययन करने और अच्छे ग्रेड प्राप्त करने की आवश्यकता है, या आप कॉलेज में शिक्षण का अध्ययन कर सकते हैं। आपके पास उस विषय या शिक्षण में उच्च डिग्री होना भी आवश्यक है। कृपया अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें- NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की बुक से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘शिख राष्ट्र’ का जिक्र