JNV Class 6th Result 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) रिजल्ट जारी करेगा। जेएनवी परिणाम 2023 कक्षा 6 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट जून के पहले-दूसरे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को जेएनवी परिणाम 2023 कक्षा 6 का रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल लाखों बच्चे रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इस साल 25 लाख बच्चों ने जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया था, जिसमें मात्र 45 हजार बच्चों को ही नवोदय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। नवोदय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एग्जाम 29 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई।