नई दिल्लीPublished: May 30, 2023 01:45:09 pm
Rajendra Banjara
PNB Recruitment 2023: बैंक जॉब्स की तैयारी कर रहे कंडीडेट्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।
PNB Recruitment 2023: बैंक जॉब्स की तैयारी कर रहे कंडीडेट्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट.pnbindia.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक कुल 240 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर कैंडिडेट्स 11 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, पीएनबी एसओ भर्ती 2023 में पदों के अनुसार अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है। इस पीएनबी एसओ भर्ती 2023 भर्ती में आयु गणना 01 जनवरी, 2023 है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में पास होना आवश्यक है।