SSC CGL final answer key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम 2022 (Combined Graduate Level Examination) की फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फ़ाइनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आज से कैंडिडेट कैंडिडेट्स अपने नम्बर्स वेरिफाई कर सकते हैं इसके लिए कैंडिडेट को 12 जून का समय दिया गया है। बता दे कर्मचारी चयन आयोग ने 13 मई को संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम, 2022 का फ़ाइनल रिजल्ट जारी किया था। एग्जाम प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, और कैंडिडेट्स के हित में, आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम, 2022 के टियर- II के प्रश्न पत्र (ओं) के साथ फ़ाइनल आंसर की (final answer key) को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।