SC dismisses plea: सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए 12वीं क्लास में 75% मार्क्स वाले क्राइटेरिया के खिलाफ दायर याचिका ख़ारिज कर दी है। आपको बता दे इस साल जारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस ब्रोशर के अनुसार, उम्मीदवारों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, तभी स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकता है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि यह शर्त पहले भी थी और वह इस मामले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अदालत ने कहा कि ये शिक्षा से जुड़े मामले हैं और उसे इस मुद्दे को विशेषज्ञों पर छोड़ देना चाहिए। पीठ ने कहा यह स्थिति हमेशा से थी, हम क्यों दखल दें? यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें हम पड़ना चाहते हैं।