Bihar Computer Teachers Recruitment 2023: बिहार में सरकारी कंप्यूटर टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही भर्ती अधिसूचना जारी होने वाला है। बिहार में नए शिक्षकों की बहाली के लिए STET और CTET की योग्यता रखी गई है। साथ ही जानकारी बीएड होल्डर ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार में होने वाली कंप्यूटर टीचर्स भरी के लिए कैंडिडेट्स के पास अगर B.Ed की डिग्री नहीं है तो भी अप्लाई करने का मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में कंप्यूटर विषय के शिक्षक के लिए बीएड की योग्यता जरूरी नहीं है। आपको बता दे बिहार शिक्षा विभाग की ओर से बिहार सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए 7,360 पदों के सृजन को अपनी मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है, जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।