6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की किताब से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘सिख राष्ट्र’ का जिक्र

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आपत्तियों के बाद एनसीईआरटी ने 12वीं, राजनीति विज्ञान की बुक से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों से खालिस्तान के जिक्र को हटाने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 31 May 2023, 2:37 PM IST

ncert_a.jpg

12वीं की बुक से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘शिख राष्ट्र’ का जिक्र

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों से खालिस्तान के जिक्र को हटाने का फैसला किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आपत्तियों के बाद एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से एक अलग सिख राष्ट्र खालिस्तान की मांग के संदर्भ को हटा दिया है। एसजीपीसी ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि एनसीईआरटी ने अपनी 12वीं क्लास की राजनीति विज्ञान की किताब में सिखों के बारे में ऐतिहासिक विवरण को गलत तरीके से पेश किया है। सिख निकाय की आपत्ति आनंदपुर साहिब संकल्प के उल्लेख पर 'स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति' पर है। किताब से अब इन लाइनों को हटा दिया गया है जिनमे, 'संकल्प संघवाद को मजबूत करने के लिए एक दलील थी, लेकिन इसे एक अलग सिख राष्ट्र की दलील के रूप में भी समझा जा सकता है और अधिक चरम तत्वों ने भारत से अलगाव और 'खालिस्तान' के निर्माण की वकालत शुरू कर दी।

SGPC ने चिट्ठी लिखकर की थी मांग

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार श्री आनंदपुर साहिब प्रस्ताव को गलत तरीके से पेश करके सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को वापस लेने के संबंध में एसजीपीसी से ज्ञापन प्राप्त हुआ था। इस मुद्दे की जांच के लिए एनसीईआरटी द्वारा विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई थी और उसकी सिफारिशों के आधार पर निर्णय लिया गया था। एनसीईआरटी ने शुद्धि पत्र जारी किया है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए किताबें छापी जा चुकी हैं, वहीं डिजिटल किताबों में बदलाव दिखेगा।

यह भी पढ़ें- PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में सैकड़ों पदों पर भर्ती, अभी करें अप्लाई


इन लाइनों को हटाया गया

एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की किताब से अब इन लाइनों को हटा दिया गया है जिनमे, 'संकल्प संघवाद को मजबूत करने के लिए एक दलील थी, लेकिन इसे एक अलग सिख राष्ट्र की दलील के रूप में भी समझा जा सकता है और अधिक चरम तत्वों ने भारत से अलगाव और 'खालिस्तान' के निर्माण की वकालत शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- JNV 6th Result 2023: नवोदय विद्यालय क्लास 6 के रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, देखें यहां