15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड नहीं हो रहा डाउनलोड, इन आसान तरीकों से करें चेक

NEET UG RE Exam 2026: NTA ने NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड कल जारी कर दिए थे। अब NTA ने नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नोटिस जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Jun 15, 2026

NEET UG Admit Card 2026, NEET UG Re Exam Admit card, Neet UG 2026

NEET UG Admit Card 2026 Download Link (Image- Official Website)

NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी (NTA) नेNEET UG RE EXAM 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान कैंडिडेट्स को आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिन स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में लगातार दिक्कत आ रही है वे भारत सरकार के डिजिलॉकर और उमंग ऐप का इस्तेमाल करके भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

NTA ने कही ये बात

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर बताया है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए अब तक करीब चार लाख स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि एजेंसी को इस बात की जानकारी है कि कुछ स्टूडेंट्स को सर्वर डाउन होने और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। NTA की तकनीकी टीम इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी पात्र उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकेंगे।

डिजिलॉकर से कर सकते हैं डाउनलोड

स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या यूजरनेम का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाकर NEET UG 2026एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास संभाल कर रख लें।

UMANG Appसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर UMANG App डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और MPIN का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन और लॉग इन करें।
  • अब NTA की सेवाओं को सर्च करें और NEET UG 2026 का चुनाव करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।

बैंक डिटेल्स क्यों मांगी जा रही है?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय बैंक डिटेल्स मांगे जाने पर एनटीए ने स्थिति साफ की है। आयोग के अनुसार यह जानकारी परीक्षा से जुड़े किसी भी रिफंड या अतिरिक्त फीस को सीधे कैंडिडेट्स के बैंक खाते में भेजने के लिए ली जा रही है। वहीं डाटा सुरक्षा को पुख्ता करने और किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लॉगिन प्रक्रिया में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जा रहा है।

21 जून को होगी परीक्षा

नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। कैंडिडेट्स को अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर करने और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। यह अहम परीक्षा देश भर के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।