2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCC Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानिए पूरी डिटेल्स

MCC NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर प्रवेश के लिए 4 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। जानिए काउंसलिंग की तारीखें और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी लिस्ट।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Aug 02, 2026

NEET UG Counselling 2026, MCC NEET Schedule, MBBS Admission, BDS Admission, Medical Counselling Dates, NEET UG 2026, MCC NEET UG Schedule 2026, NEET UG काउंसलिंग 2026, MCC NEET शेड्यूल, MBBS एडमिशन, BDS एडमिशन, मेडिकल काउंसलिंग 2026, mcc.nic.in, mcc neet ug counselling 2026 schedule

NEET UG Counselling 2026 (Image: ChatGPT)

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) यानी एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS, BDS, और B.SC (NURSING) समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग टोटल 4 राउंड में आयोजित की जाएगी और नया एकेडमिक सेशन 8 सितंबर, 2026 से शुरू होगा।

4 चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होकर 10 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक करें। अपनी रैंक और सुविधा के अनुसार निर्धारित तारीखों पर रजिस्ट्रेशन कर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।

चरणऑल इंडिया कोटा काउंसलिंगज्वाइनिंग की लास्ट डेटराज्य स्तरीय काउंसलिंगज्वाइनिंग की लास्ट डेट
प्रथम चरण (1st Round)4 अगस्त - 17 अगस्त, 202622 अगस्त 202613 अगस्त - 22 अगस्त, 202628 अगस्त 2026
द्वितीय चरण (2nd Round)24 अगस्त - 2 सितंबर, 20268 सितंबर 202631 अगस्त - 8 सितंबर, 202614 सितंबर 2026
तृतीय चरण (3rd Round)10 सितंबर - 18 सितंबर, 202626 सितंबर 202616 सितंबर - 26 सितंबर, 20261 अक्टूबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड28 सितंबर - 3 अक्टूबर, 202610 अक्टूबर 20263 अक्टूबर - 5 अक्टूबर, 202610 अक्टूबर 2026

काउंसिलिंग तैयार रखें ये सभी जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग में शामिल होने और एडमिशन के समय किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए स्टूडेंट्स को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। इन दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

  • NEET परीक्षा का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • 10th क्लास की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 12th क्लास की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र जैसे (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • 8 पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो

कब मिलेगा सिक्योरिटी डिपॉजिट का रिफंड

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के नियमों के अनुसार सभी काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस की जाएगी। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिससे उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के समय भुगतान किया था। इसलिए एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने तक वे अपना बैंक खाता पूरी तरह सक्रिय रखें ताकि रिफंड आने में कोई परेशानी न हो।