26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG Re Exam 2026 परीक्षा के लिए NTA ने खोला स्क्राइब पोर्टल, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Scribe Portal For NEET: NTA ने नीट यूजी 2026 दोबारा परीक्षा के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Jun 10, 2026

Railways makes special arrangements of 17 coaches for NEET

NEET 2026 (Image: Patrika)

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। एनटीए ने पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए स्क्राइब डिटेल्स पोर्टल चालू कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तय समय-सीमा के भीतर अपनी जानकारी जमा कर सकते हैं।

21 जून को दोबारा परीक्षाहोगीआयोजित

नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि 3 मई को हुई परीक्षा को कुछ अनियमितताओं के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा देश और विदेश के कई केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी। एनटीए ने परीक्षा के दौरान मदद चाहने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह विशेष पोर्टल शुरू किया है। उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन

पात्र दिव्यांग उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी स्क्राइब डिटेल्स जमा कर सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स डैशबोर्ड पर जाकर रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वहां पर स्क्राइब सुविधा का चयन करके जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमा की गई जानकारी व्यू एप्लीकेशन फॉर्म सेक्शन में दिखाई देगी।

ध्यान रखें ये जरूरी तारीखें

एनटीए की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्क्राइब पोर्टल 9 जून, 2026 को खोल दिया गया है। स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून, 2026 (रात 11 बजकर 50 मिनट) तक तय की गई है। वहीं नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून, 2026 को कराई जाएगी।

एग्जाम सिटी स्लिप भी हो गईं है जारी

इस बीच एनटीए ने नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इससे उम्मीदवार यह चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है। यह स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की गई है ताकि कैंडिडेट्स को अपनी यात्रा और ठहरने की पहले से व्यवस्था करने में मदद मिल सके। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल से इस स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने साफ किया है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। नीट यूजी 2026 दोबारा परीक्षा का एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में अलग से जारी किया जाएगा।