21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

मुंडगोड के दो विद्यार्थियों का प्रेरणा राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयन, गुजरात के वडनगर में आयोजित सात दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुजरात के वडनगर में 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रेरणा - अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (बैच-15) में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के मुंडगोड तालुक के दो विद्यार्थियों ने भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया।
less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात के वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के मुंडगोड तालुक की छात्रा भाग्यलक्ष्मी बसवराज बिसनल्ली एवं छात्र मंजूनाथ कल्लप्पा कोरावर के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षिका यल्लुबाई पाटील।

गुजरात के वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के मुंडगोड तालुक की छात्रा भाग्यलक्ष्मी बसवराज बिसनल्ली एवं छात्र मंजूनाथ कल्लप्पा कोरावर के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षिका यल्लुबाई पाटील।

सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम
जीएचएस हुणगुंड, मुंडगोड की कक्षा 11 की छात्रा भाग्यलक्ष्मी बसवराज बिसनल्ली तथा जूनियर कॉलेज, मुंडगोड के कक्षा 10 के छात्र मंजूनाथ कल्लप्पा कोरावर का चयन देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ इस सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ था।

विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति, परंपरा, नेतृत्व, नवाचार, जीवन मूल्यों, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित विविध शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुभवात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा जीवन कौशल को और सुदृढ़ किया।

प्रेरणा प्रमाण-पत्र प्रदान किए
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षिका यल्लुबाई पाटील ने अभिभावक (गार्डियन) शिक्षिका के रूप में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। समापन समारोह में शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रेरणा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चयनित होकर सफलतापूर्वक भाग लेने पर दोनों विद्यार्थियों तथा गार्डियन शिक्षिका को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने बधाई दी।

बड़ी खबरें

View All

हुबली

कर्नाटक

ट्रेंडिंग