
NEET UG 2026 (Image- Official Website)
NEET UG 2026 Refund: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित नीट यूजी (NEET UG 2026) परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की फीस रिफंड और एग्जाम सिटी अपडेट करने के लिए अपना ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। जो कैंडिडेट्स 3 मई को रद्द हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें फीस वापसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने बैंक खाते की डिटेल्स सबमिट करनी होंगी ताकि, फीस सीधे उनके खाते में वापस भेजी जा सके।
एजेंसी ने साफ किया है कि, 21 जून को दोबारा होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को कोई एक्सट्रा फीस नहीं देनी होगी। फीस रिफंड पाने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपनी सही बैंक डिटेल्स भरनी होंगी। यह प्रोसेस आज यानी 21 मई, 2026 से शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना अकाउंट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं जिससे, उनकी फीस सीधे उनके खाते में वापस आ सके।
आपको बता दें कि, 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक और अन्य विवादों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून, 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस बार भी परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में ही आयोजित की जाएगी।
अगर कोई स्टूडेंट किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है तो एनटीए ने उन्हें अपना वर्तमान पता और अपनी पसंद की एग्जाम सिटी बदलने का भी मौका दिया है।
कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन के समय उन्होंने परीक्षा के लिए जिस भाषा (मीडियम) को सिलेक्ट किया था, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। एनटीए ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि, वे फीस रिफंड, एग्जाम सिटी में बदलाव, एडमिट कार्ड और परीक्षा के नए शेड्यूल से जुड़े किसी भी जरूरी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहें।
Published on:
21 May 2026 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
