8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 12th Science and Commerce Result 2018 हुआ जारी, सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

May 23, 2018

RBSE 12th result 2018

RBSE 12th Science and Commerce Result 2018 हुआ जारी, सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट

बोर्ड परीक्षार्थियों को लंबे इतंजार को खत्म करते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बुधवार शाम को RBSE 12th Result 2018 जारी कर दिया है। बता दें इस बार भी RBSE ने Science and Commerce Streams का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वासुदेव देवनानी ने 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञान संकाय का रिजल्ट
इससे पहले गत वर्ष RBSE 12th Science Result 90.36 प्रतिशत रहा था।

वाणिज्य संकाय का रिजल्ट
इससे पहले गत वर्ष RBSE 12th Commerce Result 90.88 प्रतिशत रहा था।

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 42 हजार 665 और साइंस में 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रेल तक चली थी। आपको बता दें बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड मेरिट जारी नहीं करेगा।

क्या रहा पिछले 4 वर्षों का 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणम


राजस्थान 12वीं बोर्ड 2017 के आंकड़े


12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बाजी मारी थी।

2017 में विज्ञान वर्ग का रिजल्ट 90.36 प्रतिशत जबकि वाणिज्य का 90.88 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में छात्राओं का प्रतिशत 93.30 एवं छात्रों का 89.21 प्रतिशत रहा। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में छात्राओं का 95.27 तथा छात्रों का 88.56 प्रतिशत रहा।

2017 में की बाहरवीं विज्ञान वर्ग में 2 लाख 34 हजार 530 बच्चें, वहीं कॉमर्स में 48 हजार 113 बच्चे पंजीकृत हुए थे।

राजस्थान 12वीं बोर्ड 2016 के आंकड़े

विज्ञान वर्ग का परिणाम 88.53 प्रतिशत आैर वाणिज्य वर्ग का परिणाम 88.61 प्रतिशत रहा था।


2016 में 12वीं विज्ञान वर्ग में 1 लाख 97 हजार स्टूडेंट पंजीकृत हुए थे। वाणिज्य वर्ग में 51,542 स्टूडेंट पंजीकृत हुए थे।

राजस्थान 12वीं बोर्ड 2015 के आंकड़े

विज्ञान वर्ग का परिणाम 86.40 प्रतिशत आैर वाणिज्य वर्ग का परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा था।


2015 में 12वीं विज्ञान वर्ग में 1,76,848 स्टूडेंट पंजीकृत हुए थे। वाणिज्य वर्ग में 61,738 स्टूडेंट पंजीकृत हुए थे।

राजस्थान 12वीं बोर्ड 2014 के आंकड़े

विज्ञान वर्ग का परिणाम 80.45 फीसदी और वाणिज्य वर्ग का 90.36 फीसदी रहा था। इस दौरान विज्ञान वर्ग में छात्रों का परिणाम 78.94 फीसदी और छात्राओं 85.22 फीसदी रहा था।