24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती 2016 का Afresh Result और Cutoff जारी

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती 2016 का Afresh Result और Cutoff जारी किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Sep 14, 2018

RPSC

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती 2016 का Afresh Result और Cutoff जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती 2016 का Afresh Result और Cutoff जारी किया गया है। यह रिजल्ट फिलहाल गणित विषय के लिए जारी किया गया है। इसके बाद सभी विषयों के रिजल्ट और कट—आॅफ एक के बाद करके जारी किए जा रहे हैं।


Afresh Result and Cutoff Marks for Sr. Teacher Gr II Comp. Exam 2016 (Maths) आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Result/43E536547BD145C7B76C63686A1887E9.pdf


RPSC 2nd Grade Teacher Result 2016 और रिजल्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 4 फरवरी 2018 को द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा 2016 के परिणाम जारी किए गए थे। RPSC ने एक के बाद एक विषय के परिणाम जारी किए थे। इस भर्ती में सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों को 2nd Grade Teacher Result Hindi Subject का इन्तजार रहा था जो पूरा हो चुका है। इस भर्ती में ज्यादा परीक्षार्थी Social Science और हिंदी English subject के लिए शामिल हुए थे।


परीक्षा का आयोजन 2016 में
इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2016 में किया गया था। इस भर्ती में पदों को लेकर संशोधित विवरण भी पहले जारी किया जा चुका है। पंजाबी विषय के लिए जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दे थी उन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।


संशोधन किया गया था
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2016 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षा विभाग से संशोधित विषयवार अध्यापकों का विवरण मांगा गया था जिसके बाद इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति में संशोधन कर जारी किया गया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग में परिणाम जारी कर दिए गए थे, लेकिन अब फिर से इस भर्ती के सभी विषयों के परिणाम जारी हो रहे हैं। इस भर्ती के लिए करीब 9 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि राजस्थान में बेरोजगारी की बढ़ती संख्या और सरकारी नौकरियों की कमी को देखते हुए सरकारी की ओर से इसमें आयुसीमा में भी छूट की घोषणा की गई थी।