
SCI Law Clerk-cum-Research Assistant Result Exam 2019
Govt Jobs 2019 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट का परिणाम घोषित किया है। उम्मीदवार जो SCI Law Clerk-cum-Research Assistant लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे SCI की आधिकारिक वेबसाइट- sci.gov.in- पर जा सकते हैं। परिणाम पीडीऍफ़ फॉर्मेट में अपलोड किया गया है। साक्षात्कार के लिए 63 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार अपना परिणाम या तो आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए सीधे लिंक से देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 7 अप्रैल, 2019 को आयोजित की गई थी। साक्षात्कार की तिथि के लिए उम्मीदवार अपने नाम के आगे तिथि के सेक्शन में देख लेवें, साक्षात्कार 6 से 8 मई तक आयोजित किए जाएंगे।
SCI Law Clerk-cum-Research Assistant परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
How To Check SCI Law Clerk-cum-Research Assistant
परिणाम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले SCI की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट में 'लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट लिखित परीक्षा परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
05 May 2019 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
