ओपीडी में रही भीड़, मरीज हुए परेशान
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने का असर संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी में देखा गया। ओपीडी के हर विभाग में मरीजों की भारी भीड़ रही। इस दौरान दूर-दराज से आने वाले मरीज परेशान रहे। हालांकि इस दौरान सीनियर डॉक्टर मरीजों का चेकप करते रहे और उनका इलाज किया। लेकिन यदि हड़ताल और आगे चली तो अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ सकती है।