जिन तीन विषयों में एमटेक शुरू करने की अनुमति मिली है, उसमें प्रमुख रूप से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शामिल हैं। तीनों विभागों के लिए 30-30 सीटें आवंटित हुई हैं। इसके चलते रीवा में एमटेक की 90 सीटों पर इसी सत्र से पढ़ाई होगी। बताया गया है कि सीएलसी का चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें विंध्य क्षेत्र के उन छात्रों को भी प्रवेश मिल जाएगा जो अब तक के चरण में प्रवेश नहीं पा सके थे। साथ ही दूसरे क्षेत्रों के छात्र भी प्रवेश ले पाएंगे।