रीवा।जिले में इन दिनों डकैती की घअनाएं बढ़ती जा रही हैं। रायपुर कर्चुलियान थाने के कोस्टा गांव में आधा दर्जन हथियारबंद
अज्ञात बदमाशों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर
डकैती की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गावं में अंजू सिंह पति राजेश सिंह आधा दर्जन
हथियारबंद बदममाशों ने घर के लोगों को बंधक बनाया और सोने चांदी सहित नकदी लूट ली। घटना में लगभग पांच लाख की डकैती होना बताया जा रहा है।
मंजू महिला बाल विकास विभाग में
सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। घटना रात लगभग 2.00 बजे की बतायी जा रही है। हादसे के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी व आला अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।
Hindi News/ Rewa / महिला बाल विकास सुपरवाइजर के घर 5 लाख की डकैती, परिजनों को बनाया बंधक