परिजनों का फूटा आक्रोश, चकाजाम
इस घटना से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और गुस्साए परिजनों ने शव को सितलहा पुल पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि अवैध रूप से रेत निकासी की वजह से नदी का घाट गहरा हो गया है। जिससे नहाते समय युवक गहरे पानी में डूबा है। हालांकि नायब तहसीलदार उमेश तिवारी ने परिजनों को प्रशासन से राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि अवैध रेत नकासी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तब परिजन शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजने को तैयार हुए।