
पुलिस ने 11 किलो गांजा जब्त कर बताई इतनी कीमत, आप भी जानें
सागर. मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गोपालगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को राजघाट रोड से बाइक सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके पास से करीब 11 किलो गांजा जब्त किया है ।
गोपालगंज टीआई अभिषेक वर्मा के अनुसार गुरुवार को मुखबिर ने राजघाट रोड पर बाइक सवारों द्वारा गांजा लाए जाने की सूचना दी थी । जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो कबीर आश्रम के पास से सुआतला रोड पर बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध नजर आए । जिन्हें रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गए । उनके पास से मिली सफेद रंग की बोरी में से पुलिस ने करीब 11 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त किया है । गांजे की अनुमानित कीमत करीब 66000 आंकी गई है । पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में केदार मिश्रा निवासी गौरझामर और उसके साथी संतोष वैद्य को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध दर्ज किया है । पुलिस ने 11 किलो गांजा जब्त कर बताई इतनी कीमत.
Published on:
22 Feb 2019 12:54 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
